Wednesday, 01 July 2026
देश
Reissue Cost Increases: आज यानी 1 जुलाई से बदल गए कई नियम, आम आदमी की जेब पर सीधा असर, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Reissue Cost Increases July 1 Changes: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, व्यापारियों, यात्रियों और वाहन मालिकों पर पड़ेगा। एक ओर जहां कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर करीब 180 रुपये तक सस्ता हुआ है और आधार कार्ड में ईमेल अपडेट कराने की सुविधा मुफ्त कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है।
इसके अलावा ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर अब पहले के मुकाबले दोगुना जुर्माना देना होगा, जबकि नई कार खरीदने के लिए ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। कार खरीदने के इच्छुक लोगों को आज से ज्यादा पैसा भरना होगा। इसी तरह कई बदलाव आज से हो रहे हैं। आइए जानते हैं 1 जुलाई से लागू हुए सभी बड़े बदलावों के बारे में।
lpg[/caption]
कोलकाता में सिलेंडर 174 रुपये, मुंबई में 182 रुपये और चेन्नई में 177 रुपये सस्ता हुआ है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कटौती से होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे व्यवसायों को राहत मिलेगी। इससे खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।
Passport Fees Hike[/caption]
Petrol-Diesel[/caption]
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में औसतन 180 रुपये तक की कटौती की है। राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,930 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 3,113.50 रुपये में मिल रहा था। अन्य प्रमुख शहरों में भी कीमतों में कमी आई है। [caption id="attachment_16324" align="aligncenter" width="1200"]
lpg[/caption]
कोलकाता में सिलेंडर 174 रुपये, मुंबई में 182 रुपये और चेन्नई में 177 रुपये सस्ता हुआ है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कटौती से होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे व्यवसायों को राहत मिलेगी। इससे खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।
2. पेट्रोल पंपों पर डीजल भरवाने की सीमा समाप्त
सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में प्रतिदिन केवल 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा समाप्त कर दी है। साथ ही फैक्ट्रियों और बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं पर लगी खरीद संबंधी रोक भी हटा दी गई है। यह प्रतिबंध 11 जून को ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लगाया गया था।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अब सप्लाई सामान्य होने के बाद 29 जून के आदेश के जरिए सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं। इस फैसले से ट्रांसपोर्ट कंपनियों, उद्योगों और बड़े उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा डीजल की उपलब्धता पहले की तरह सामान्य हो जाएगी। [caption id="attachment_15484" align="aligncenter" width="1200"]
Passport Fees Hike[/caption]
3. पासपोर्ट बनवाना और री-इश्यू कराना हुआ महंगा
केंद्र सरकार ने लगभग 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। अब 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं तत्काल सेवा की फीस 3,500 रुपये से बढ़कर 5,000 रुपये हो गई है। 60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये और तत्काल पासपोर्ट की फीस 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है। इस बदलाव का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की योजना बना रहे हैं।4. बिना टिकट ट्रेन यात्रा पर अब दोगुना जुर्माना
रेल मंत्रालय ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। अब बिना टिकट पकड़े जाने पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। यात्री को वास्तविक किराए के साथ कम से कम 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यदि मामला अदालत तक पहुंचता है और दोष सिद्ध होता है तो छह महीने तक की जेल, एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं। इस फैसले का उद्देश्य रेलवे में बिना टिकट यात्रा को रोकना और राजस्व नुकसान कम करना है। [caption id="attachment_16776" align="aligncenter" width="1200"]
Petrol-Diesel[/caption]
5. पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता
प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नयारा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। देशभर में कंपनी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। पिछले दो वर्षों में पहली बार किसी निजी कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतनी बड़ी राहत दी है। इससे ट्रांसपोर्टेशन लागत कम होने की संभावना है, जिसका असर आने वाले समय में फल, सब्जियां, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।6. आधार कार्ड में ईमेल अपडेट अब मुफ्त
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 1 जुलाई से आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस अपडेट कराने की 75 रुपये की फीस समाप्त कर दी है। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इसके बाद दोबारा शुल्क लागू किया जा सकता है। इस निर्णय से करोड़ों आधार धारकों को राहत मिलेगी, जो अपना ईमेल एड्रेस आधार से जोड़ना या अपडेट कराना चाहते हैं।