Monday, 09 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, सड़क पर पड़ी मिली लाश
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में नशे की ओवरडोज के कारण युवाओं की मौत के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर में नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर (
Jalandhar
) के गांव उदोवाल में कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी वंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह सड़क पर उसकी लाश पड़ी मिली। परिवार ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई।