ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 31 October 2025

Punjab News: पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

डेली संवाद, जगराओं। Punjab News: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन गोलीबारी, लूट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

खबर है कि पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) के जगराओं (Jagraon) में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय तेजपाल सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में करप्शन, विदेश बैठे ससुर के नाम पर इंजीनियर बन गया ‘ठेकेदार’

बताया जा रहा है कि 5-6 अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है हमलावरों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी के साथ मारपीट की और उसके बाद उस पर गोली चला दी। [caption id="attachment_90905" align="alignnone" width="1200"] कबड्डी खिलाड़ी की सरेआम गोली मारकर हत्या मृतक कबड्डी खिलाड़ी की फाइल फोटो[/caption] वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस वहां आसपास लगे सी.सी.टी.वी. भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों के बारे में पता चल सके।