Friday, 21 August 2026
मनोरंजन
Kangana Sharma: एक्ट्रेस से की गई गंदी डिमांड, Restaurant में पेंटी उतारने को कहा गया... एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
डेली संवाद, मुंबई। Kangana Sharma: एक्ट्रेस और मॉडल कंगना शर्मा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के संघर्षपूर्ण दौर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बचपन, परिवार की आर्थिक स्थिति, करियर के शुरुआती संघर्ष और इंडस्ट्री में सामने आई असहज परिस्थितियों के बारे में खुलकर बात की।
कंगना शर्मा के मुताबिक, उनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा। उन्होंने दावा किया कि बचपन में उनके एक रिश्तेदार ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना की जानकारी उनके परिवार को आज तक नहीं है। उनके मुताबिक, जिस रिश्तेदार पर उन्होंने यह आरोप लगाया है, वह अब इस दुनिया में नहीं है।

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन
कंगना शर्मा ने अपने बचपन की आर्थिक परेशानियों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय उनके पिता काम नहीं करते थे और परिवार के पास अपना घर तक नहीं था। हालात इतने मुश्किल थे कि कई बार परिवार को खाने के लिए आटा भी दूसरों से मांगना पड़ता था।
एक्ट्रेस ने कहा कि जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। यही मुश्किल परिस्थितियां आगे चलकर उनके जीवन और करियर का हिस्सा बनीं।
कास्टिंग काउच को लेकर किया बड़ा खुलासा
कंगना शर्मा ने अपने करियर के दौरान कास्टिंग काउच का सामना करने का दावा भी किया। उन्होंने बताया कि फिल्म हेट स्टोरी 2 की कास्टिंग के दौरान एक एजेंसी के व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई थी।

कंगना के अनुसार, वह व्यक्ति उनके साथ एक रेस्टोरेंट में बैठा था और बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वह कितनी बोल्ड हैं। एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अगर बात एक्टिंग की है तो वह किसी भी तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं और मानसिक रूप से काफी बोल्ड हैं।
बेहद आपत्तिजनक मांग
इसके बाद, उनके मुताबिक, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उनसे बेहद आपत्तिजनक मांग की। कंगना ने बताया कि उसने मुझे कहा कि अपन पेंटी उताकर मुझे दो। तो फिर मैंने कहा अभी खाएगा या बाहर चलकर खाएगा। फिर उसने कहा कि मैं तो सिर्फ तुम्हारी बोल्डनेस देख रहा था। तब मैंने उनसे कहा कि तुमने अब तक पता नहीं कितनी लड़कियों को इस तरह तंग किया होगा।
कंगना ने बताया कि उन्होंने तुरंत उसका विरोध किया और उसे जवाब दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि इंडस्ट्री में काम की तलाश कर रही लड़कियों को किस तरह की असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कंगना ने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच किसी एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है और किसी भी क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। हालांकि, ऐसी परिस्थितियों में व्यक्ति किस तरह प्रतिक्रिया देता है, यह उसके अपने फैसले पर भी निर्भर करता है।
दिल्ली में कॉल सेंटर में किया काम
कंगना शर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। आर्थिक परिस्थितियों के चलते वह अपनी बहन के पास रहने और कमाई करने के लिए दिल्ली चली गई थीं।
दिल्ली में उन्होंने एक कॉल सेंटर में नौकरी की। कंगना के मुताबिक, इस दौरान उन्हें यूके के ग्राहकों से सेक्स टॉयज से जुड़े प्रोडक्ट्स के ऑर्डर को लेकर बातचीत करनी पड़ती थी।
उन्होंने बताया कि कई बार ग्राहक फोन पर गुस्से में आपत्तिजनक बातें करने लगते थे। नौकरी की मजबूरी के कारण उन्हें ऐसी बातें सुननी पड़ती थीं। कंगना के मुताबिक, उस समय उनका मुख्य उद्देश्य पैसा कमाना था और वह किसी भी तरह अपने परिवार और खुद की जरूरतों को पूरा करना चाहती थीं।

संघर्ष के बाद फिल्मों में बनाई पहचान
कंगना शर्मा ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया। उन्हें 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'दुल्ला भट्टी', 'राम रत्न', 'यूज्ड' और 'मोना होम डिलीवरी' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
कंगना की कहानी उनके संघर्ष, आर्थिक परेशानियों और मनोरंजन जगत में करियर बनाने के सफर को दिखाती है। उनके हालिया खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके संघर्ष को लेकर चर्चा हो रही है।