ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 October 2025

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के Caps Cafe पर फिर गोलीबारी, मचा हड़कंप

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के Caps Cafe पर फिर गोलीबारी, मचा हड़कंप
डेली संवाद, कनाडा/नई दिल्ली। Kapil Sharma Caps Cafe Firing in Canada Lawrence gang claims responsibility: कनाडा में स्थित मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैप्स कैफे (Caps Cafe) पर एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है। पिछले कुछ समय में कनाडा में बने कपिल शर्मा के इस कैफे को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक पिछले चार महीनों में कनाडा (Canada) के सरे (Surrey) में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के रेस्टोरेंट पर तीसरी बार गोलियां चलाई गई हैं। आपको बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। ये दोनों माफिया सरगना लॉरेंस बिश्नोई के ऑपरेशन का हिस्सा हैं। तीसरी बार गोलीबारी होने से कपिल शर्मा के फैन्स में नाराजगी है। [caption id="attachment_80902" align="aligncenter" width="1200"] Another firing at Kapil Sharma's cafe in Canada Another firing at Kapil Sharma's cafe in Canada[/caption]

टूट गए कैफे के शीशे

जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान आधा दर्जन गोलियां चलीं और एक खिड़की टूट गई। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस वीडियो में ढिल्लों और सिद्धू ने हमले का दावा करते हुए कहा कि मैं, कुलदीप सिद्धू, और गोल्डी ढिल्लों (कैप्स कैफे में) हुई तीन गोलीबारी की ज़िम्मेदारी लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। इन गैंगस्टरों ने कहा कि जिन लोगों से हमारा झगड़ा है, वे हमसे दूर रहें। जो लोग गैर-कानूनी (अस्पष्ट) काम करते हैं और लोगों को पैसे नहीं देते, वे भी तैयार रहें। [caption id="attachment_77898" align="aligncenter" width="1200"] Kapil Sharma Kapil Sharma[/caption]

अगस्त में हुआ था दूसरा हमला

गौरतलब है कि इससे पहले कपिल शर्मा के इस कैफे को इससे पहले 8 अगस्त को निशाना बनाया गया था। उस दिन कैफे पर कम से कम 25 गोलियां दागी गई थीं। दूसरे हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस हमले के बाद भी एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें हमलावरों ने कहा कि हमने टारगेट को बुलाया था... लेकिन उसने रिंग नहीं सुनी, इसलिए हमें एक्शन लेना पड़ा। अगर उसे अब भी रिंग नहीं सुनाई देती है, तो अगला एक्शन जल्द ही मुंबई में लिया जाएगा। बता दें कि कैप्स कैफे को 10 जुलाई को पहली बार निशाना बनाया गया।