Monday, 11 August 2025
पंजाब
MF Gabru-Millionaire: पंजाबी सिंगर करण औजला और रैपर हनी सिंह ने मांगी माफी, जाने क्या है मामला
डेली संवाद, चंडीगढ़। MF Gabru-Millionaire:
पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) और हनी सिंह (Honey Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि करण औजला और हनी सिंह ने महिला आयोग से माफी मांग ली है।
वहीं इसके साथ ही पंजाब पुलिस की ओर से एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू आयोग के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी। उन्होंने कहा कि दोनों गायकों के वकील जल्द ही अपना पक्ष पेश करेंगे।
महिला आयोग से मांगी माफी
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर करण औजला ( Karan Aujla ) और हनी सिंह (Honey Singh) ने अपने गानों में इस्तेमाल हुई भाषा के लिए पंजाब महिला आयोग से माफी मांग ली है। इस बात की जानकारी पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने (Raj Lali Gill) दी है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
उन्होंने बताया कि दोनों सिंगर फिलहाल विदेश में हैं। दोनों ने फोन पर कहा है कि जब भी वे भारत आएंगे, तब आयोग के दफ्तर में जाकर माफी मांगेंगे। हालांकि, उन्होंने सात दिन का और समय मांगा है।
वहीं इसके साथ ही पंजाब पुलिस की ओर से एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू आयोग के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी। उन्होंने कहा कि दोनों गायकों के वकील जल्द ही अपना पक्ष पेश करेंगे।