ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 07 August 2025

'MF Gabru', 'Millionaire': पंजाबी गायक करण औजला और सिंगर हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने लिया एक्शन

'MF Gabru', 'Millionaire': पंजाबी गायक करण औजला और सिंगर हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने लिया एक्शन
डेली संवाद, चंडीगढ़। 'MF Gabru', 'Millionaire': पंजाबी गायक करण औजला (Karan Aujla) और सिंगर व रैपर हनी सिंह (Honey Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इन दोनों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

मिली जानकारी के मुताबिक सिंगर करन औजला ( Karan Aujla ) और हनी सिंह (Honey Singh) के गानों का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। गानों में महिलाओं पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने गायक हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब डीजीपी को पत्र लिखा हैं।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने पत्र में कहा कि दोनों गायकों ने अपने-अपने गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया है, जो महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। इस बारे में क्या कार्रवाई हुई है। 11 अगस्त तक पुलिस को आयोग में रिपोर्ट देनी होगी।

डीजीपी को लिखे दो पत्र

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि यो यो हनी सिंह का गाना ‘मिलेनियर’ सोशल मीडिया पर चल रहा है। गाने में उन्होंने महिलाओं के प्रति बहुत ही आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। [caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption] दूसरे पत्र में आयोग ने करन औजला के गाने ‘एमएम गबरू’ का जिक्र किया है। आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह गाना भी चल रहा है। इसमें भी महिलाओं के लिए गलत शब्दावली का प्रयोग हुआ है, जो कि पूरी तरह से एतराज योग्य है।