Friday, 13 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Karisma Kapoor Husband Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Karisma Kapoor Husband Death: बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का इंग्लैंड (England) में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। खबरों के मुताबिक, वह पोलो मैच (Polo Match) खेल रहे थे, तभी उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी जान चली गई।
Karisma Kapoor Husband Sunjay Kapur Death[/caption]
Sanjay Kapoor[/caption]
करिश्मा के पूर्व पति थे संजय
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच के दौरान संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी, जिसके कारण गले में सूजन और फिर दिल का दौरा पड़ा। बता दें कि संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। [caption id="attachment_74520" align="aligncenter" width="1200"]
Karisma Kapoor Husband Sunjay Kapur Death[/caption]
करिश्मा के घर पहुंचे लोग
इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी साथ रखते थे। संजय की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड से कई सितारे करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी करिश्मा के घर नजर आए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर पहुंचीं। संजय कपूर, दून स्कूल के छात्र रहे हैं और पोलो खेल के बड़े प्रेमी थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे और घटना के समय वो ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। ‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है। [caption id="attachment_74516" align="aligncenter" width="1200"]
Sanjay Kapoor[/caption]