Tuesday, 20 January 2026
देश
Karnataka DGP: डीजीपी की लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पैंड, पुलिस महकमे में हड़कंप
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Karnataka DGP IPS Ramchandra Rao Suspend: कर्नाटक में उस समय बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक भूचाल आ गया, जब राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव के कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
कर्नाटक
(Karnataka)
के डीजीपी (DGP) के वीडियो सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए रामचंद्र राव (IPS Ramchandra Rao) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले ने कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) की साख और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
[caption id="attachment_99949" align="aligncenter" width="1200"]
DGP Suspend[/caption]
Karnataka DGP Ramchandra Rao Sex Video[/caption]
Ramya rao Gold Smuggling Case[/caption]
DGP Suspend[/caption]
आपत्तिजनक और अंतरंग स्थिति
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव (IPS Ramchandra Rao) को एक महिला के साथ आपत्तिजनक और अंतरंग स्थिति में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उनके सरकारी कार्यालय के अंदर के हैं। एक वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में अपनी कुर्सी पर बैठे हुए महिला के साथ अशोभनीय हरकत करते नजर आते हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जबकि दूसरे वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव (IPS Ramchandra Rao) सूट पहने हुए दिखाई देते हैं। इन दृश्यों में उनके कक्ष के भीतर भारतीय तिरंगा और पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह भी साफ तौर पर नजर आ रहा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। [caption id="attachment_99951" align="aligncenter" width="800"]
Karnataka DGP Ramchandra Rao Sex Video[/caption]
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
वीडियो सामने आते ही कर्नाटक (Karnataka) की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं आम जनता में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह पद की गरिमा और सरकारी जिम्मेदारियों का खुला उल्लंघन है। हालांकि, रामचंद्र राव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और वायरल हो रहे वीडियो पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत हैं। वीडियो कांड के बाद वह कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी।वीडियो पूरी तरह फेक
गृह मंत्री के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए रामचंद्र राव ने कहा, “ये वीडियो पूरी तरह फेक हैं और मेरी छवि खराब करने की साजिश है।” सूत्रों के अनुसार, ये कथित वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं और करीब एक साल पुराने हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म अभिनेत्री रान्या राव की सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तारी से पहले के हैं। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतने पुराने वीडियो को अब अचानक सोशल मीडिया पर क्यों जारी किया गया। [caption id="attachment_99952" align="aligncenter" width="1200"]
Ramya rao Gold Smuggling Case[/caption]