ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 October 2025

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मशहूर इन्फ्लुएंसर की हत्या का आरोपी निहंग गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मशहूर इन्फ्लुएंसर की हत्या का आरोपी निहंग गिरफ्तार
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विक्की निहंग को गिरफ्तार कर लिया है।

विक्की निहंग गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ के बाद गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड में वांछित था जोकि गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया का करीबी सहयोगी है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 4 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ़्तार आरोपी लुधियाना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या के मामले में वांछित था। [caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption] जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में आरोपी की टांग पर दो गोलियां लगी है जिसके बाद उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे कि आरोपी कार्तिक बग्गन की हत्या के बाद से ही फरार था।