Wednesday, 08 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Kawasaki Ninja: कावासाकी की Ninja 250 और Z250 बाईक लॉन्च, पढ़ें इसकी कीमत और जाने फीचर
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Kawasaki Ninja: जापानी मोटरसाइकिल कंपनी कावासाकी ने अपनी दो पॉपुलर मोटरसाइकिल
Kawasaki Ninja
250 और Z250 को लॉन्च किया है। इन दोनों ही मोटरसाइकिल को नए कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ लेकर आई है। कंपनी ने इसमें कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, लेकिन विजुअल अपडेट्स से इसका लुक पहले से ज्यादा बेहतरीन हो गया है।
2026 Kawasaki Ninja 250[/caption]
2026 Kawasaki Ninja 250 में क्या बदला?
नई Ninja 250 की कीमत 726,000 येन (करीब 4.37 लाख रुपये) और Z250 की कीमत 704,000 येन (करीब 4.24 लाख रुपये) रखी गई है। इसके नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके कलर्स और ग्राफिक्स में किया गया है। अब यह बाइक दो नए ड्यूल-टोन शेड्स में आती है, जो Metallic Yellowish Green के साथ Metallic Carbon Gray और Candy Persimmon Red के साथ Galaxy Silver है।ब्लैक बेस के साथ ग्रीन ग्राफिक्स
इसे पहले वाले कलर में ब्लैक बेस के साथ ग्रीन ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो ज्यादा स्पोर्टी लुक देने का काम करते हैं। इसका दूसरा कलर कॉम्बिनेशन रेड, ब्लैक और व्हाइट के कॉम्बिनेशन के साथ काफी डायनामिक और बोल्ड दिखाने का काम करते हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बाइक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गाय है। इसमें अब भी ट्विन LED हेडलैंप्स, कंपैक्ट वाइजर, क्लिप-ऑन हैंडलबार, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग टेकोमीटर और एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो गियर पोजिशन, स्पीड, फ्यूल गेज और ट्रिप मीटर जैसी जानकारी को दिखाता है। [caption id="attachment_88168" align="aligncenter" width="1200"]
2026 Kawasaki Ninja 250[/caption]