ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 June 2026

Haryana News: भिवानी में खादी रोजगार उत्सव, सीएम नायब सैनी ने रोजगार और स्वदेशी पर दिया जोर

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी में आयोजित खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से करीब 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इन समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जा रही है, ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने लोगों से खादी अपनाने, स्वदेशी को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन का प्रतीक है।