Monday, 06 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Canada News: कनाडा में खालिस्तानियों ने पैसे देकर जुटाई मंदिर के बाहर भीड़, लगाए भारत विरोधी नारे
डेली संवाद, कनाडा।
Canada News: कनाडा (
Canada
) के ब्रैम्पटन (Brampton) शहर में त्रिवेणी मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाए, जिससे लगभग दो घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
पुलिस ने सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में बल तैनात किया और आसपास के इलाके में 100 मीटर का सेफ्टी जोन बनाया। इस दौरान उन्होंने नारे लगाते हुए हरियाणा-दिल्ली और बीकानेर पर अपना हक बताया।
Khalistani Slogans Outside Canada Hindu Temple[/caption]
पीले खालिस्तानी झंडे लहराए
वहीं स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 40-50 प्रदर्शनकारी मंदिर के सामने इकट्ठा हुए और पीले खालिस्तानी झंडे लहराए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने विवादित पोस्टर भी दिखाए।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
फ्रीलांस पत्रकार दर्शन महाराजा ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल लोगों को प्रत्येक को 100 कनाडाई डॉलर दिए गए, जिससे यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं स्थानीय हिंदू समुदाय और त्रिवेणी मंदिर प्रशासन ने इस प्रदर्शन की निंदा की। [caption id="attachment_107024" align="aligncenter" width="1200"]
Khalistani Slogans Outside Canada Hindu Temple[/caption]