Monday, 29 September 2025
पंजाब
Kosmo Hyundai: जालंधर में Kosmo Hyundai शोरूम के मैनेजर ने ट्रैवल एजैंट के साथ कर दिया बड़ा कांड, जमकर हंगामा
डेली संवाद, जालंधर।
Kosmo Hyundai Jalandhar News Update: जालंधर में आज कासमो हुंडई (Kosmo Hyundai) शोरूम के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल एक ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) के मालिक ने Kosmo Hyundai के मैनेजर पर ठगी का आरोप लगाया। आरोप है कि Kosmo Hyundai के मैनेजर ने उन्हें सैंकेंड हैंड कार को नई बताकर बेच दी। जिससे अब कार खराब रहती है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
जालंधर (Jalandhar) के बीएमसी चौक के पास स्थित हुंडई कंपनी (Hyundai) का Kosmo Hyundai शोरूम में पुरानी कार को नई बताकर बेचा गया। उक्त कार को एक ट्रैवल एजैंट ने खरीदी। ट्रैवल एजैंट किक्की वालिया का आरोप है कि उनको डेमो कार को दोबारा से पेंट करके बेचा गया है, जबकि कार पुरानी है।