ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 19 June 2026

Haryana News: हरियाणा में श्रमिक पंजीकरण पोर्टल फिर शुरू, अनिल विज बोले- पारदर्शी सिस्टम से मिलेगा योजनाओं का लाभ

Anil Vij
Anil Vij
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। अनिल विज (Anil Vij) ने जानकारी दी कि हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने लंबे समय से लंबित मांगों को ध्यान में रखते हुए श्रमिक पंजीकरण पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है।

सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा

सरकार का कहना है कि इस कदम से वास्तविक और पात्र श्रमिकों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पूर्व में सामने आई शिकायतों और अनियमितताओं की जांच के बाद अब संशोधित और अधिक मजबूत व्यवस्था के साथ पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने इसे श्रमिक हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है, जिससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।