ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 07 August 2025

Punjab News: लालजीत भुल्लर ने जेल विभाग में भर्ती किए गए नए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Punjab News: लालजीत भुल्लर ने जेल विभाग में भर्ती किए गए नए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जेलों के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं कैदियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के जेल एवं परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ( Laljit Singh Bhullar ) ने आज जेल विभाग में भर्ती किए गए तीन नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। [caption id="attachment_6717" align="aligncenter" width="800"] Laljit Singh Bhullar Laljit Singh Bhullar[/caption]

नव-नियुक्त कर्मचारियों में ये शामिल

इन नव-नियुक्त कर्मचारियों में दो वार्डर रैंक के और एक ग्रुप-डी कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें तरस के आधार पर भर्ती किया गया है। यह नियुक्तियाँ विभाग के कार्य संचालन को और अधिक प्रभावशाली एवं सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

जेल विभाग द्वारा यह भर्तियाँ राज्य की विभिन्न जेलों में स्टाफ की आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाने की दिशा में चल रही पहल का हिस्सा हैं।

कर्मचारियों को बधाई दी

जेल मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों से बातचीत करते हुए पंजाब सरकार की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित किया कि जेलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया जाएगा और कैदियों के लिए शैक्षणिक, कौशल विकास तथा कल्याण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर IG जेल रूप कुमार अरोड़ा ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि जेलों में अनुशासन बनाए रखना, कैदियों के सुधार के लिए प्रयास करना और विभाग के समग्र कार्य में सहयोग देना हर कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।