Tuesday, 16 September 2025
पंजाब
Punjab News: लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा कैदियों को हुनर सिखाने हेतु जेलों में ITIs का उद्घाटन
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (
Laljit Singh Bhullar
) ने आज केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब में एक महत्वपूर्ण सुधार पहल के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में 11 जेलों में ITIs स्थापित किए गए हैं।
[caption id="attachment_85704" align="aligncenter" width="1200"]
Laljit Singh Bhullar inaugurates ITIs in jails[/caption]
Laljit Singh Bhullar inaugurates ITIs in jails[/caption]
1500 कैदी अल्पकालीन कोर्स में हिस्सा लेंगे
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से पंजाब जेल विभाग ने 9 केंद्रीय जेल और 2 महिला जेलों में यह ITI स्थापित किए हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
जेल मंत्री ने कहा कि इस हुनर विकास अभियान के तहत लगभग 2500 कैदी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिनमें से 1000 लम्बे समय के कोर्स करेंगे और 1500 कैदी अल्पकालीन कोर्स में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि ये ITI कैदियों को उनके रिहाई के बाद सम्मानजनक जीवन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करेंगे। यह संस्थान प्लंबिंग, इलेक्ट्रिशियन, बेकिंग, वेल्डिंग, लकड़ी का काम, कॉस्मेटोलॉजी, कंप्यूटर तकनीक सहित कई अन्य ट्रेड्स में एक वर्ष के कोर्स उपलब्ध कराएंगे। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि यह पहल कैदियों को रोजगार के हुनर से लैस करके जेलों को केवल दंड केंद्र नहीं, बल्कि सुधार एवं पुनर्वास केंद्र बनाने की कोशिश है।