ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 28 July 2025

Punjab News: पंजाब में तनावपूर्ण माहौल, इन चार गांवों में AAP नेताओं की एंट्री पर लगा बैन

Punjab News: पंजाब में तनावपूर्ण माहौल, इन चार गांवों में AAP नेताओं की एंट्री पर लगा बैन
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में मान सरकार की लैंड पूलिंग योजना (Land Pooling Scheme) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मान सरकार को किसानों और विपक्षी दलों द्वारा घेरा जा रहा है।

आप नेताओं केप्रवेश पर रोक

पंजाब के लोगों द्वारा इसका काफी विरोध किया जा रहा है। इसी बीच खबर समन आ रही है कि लुधियाना ( Ludhiana ) के जगराओं के चार गांवों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गांव में प्रवेश करने से रोकने के लिए बोर्ड लगा दिए है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जानकारी के अनुसार जगराओं के अलीगढ़, मालकी, पोना और अगवार गुज्जर गांवों के लोगों ने लैंड पूलिंग योजना के विरोध में कल शाम गांव की सीमाओं पर बोर्ड लगा दिए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी लेकिन बीती रात ही किसी अज्ञात लोगों द्वारा इसको फाड़ दिया गया है। [caption id="attachment_77415" align="alignnone" width="1200"] Bhagwant Mann CM Punjab Bhagwant Mann CM Punjab[/caption] इन पोस्टरों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें हैं और लिखा है, "भगवंत मान भगाओ, पंजाब बचाओ" और "केजरीवाल भगाओ, ज़मीन बचाओ"। इसके साथ लिखा है कि जब तक लैंड पूलिंग नीति रद्द नहीं हो जाती, तब तक गांव में किसी भी आप नेता के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध है। इस अवसर पर एकत्रित हुए लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यह भी कहा कि वे अपने खून का एक-एक कतरा बहा देंगे, लेकिन अपनी एक मरला जमीन भी अधिग्रहित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की भूमि अधिग्रहण योजना के विरोध में चारों गांवों की सीमाओं पर बोर्ड लगा दिए थे, जिनमें आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी, जिसे कल रात कुछ अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया।