ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 September 2025

Landslide In Himachal Pradesh: हिमाचल के कुल्लू में लैंड स्लाइड, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक बच्ची लापता

डेली संवाद, कुल्लू। Landslide In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आए दिन लैंड स्लाइड (Landslide) के मामले सामने आ रहे है। इसी बीच हिमाचल के कुल्लू (Kullu) से बड़ी खबर सामने आ रही है।

4 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू ( Kullu ) में लैंडस्लाइड (Landslide) की चपेट में आने से एक घर गिर गया है। जिसके चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_84751" align="alignnone" width="1200"] Landslide In Himachal Pradesh Landslide In Himachal Pradesh[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

वहीं एक बच्ची अभी ही लापता बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस लैंडस्लाइड (Landslide) में गांव के 3 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मृतकों के नाम ब्रेस्टी देवी, चुन्नी लाल, अंजू देवी, भूपेश बताए जा रहे है। लापता बच्ची की पहचान कुमारी जागृति के रूप में हुई है। [caption id="attachment_84752" align="alignnone" width="1200"] Landslide In Himachal Pradesh Landslide In Himachal Pradesh[/caption]