Sunday, 12 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Landslide: उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार थमी, पहलगाम में बाढ़ और उत्तराखंड में भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
डेली संवाद, उत्तराखंड।
Landslide: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई खेत तबाह हो गए और एक सड़क बह गई।
Punjab Weather Update[/caption]
राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया
वहीं उत्तराखंड (Uttarakhand) के विकासनगर में लगातार बारिश के कारण लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड हुआ। मलबे की चपेट में कई वाहन और निर्माण कार्य में लगी मशीनें दब गईं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से से मानसून के बादल लगभग गायब हो गए हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसकी मुख्य वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाली गर्म और सूखी पश्चिमी हवाएं हैं। मौसम संबंधी रिपोर्टों के मुताबिक ये हवाएं अरब सागर, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक फैल चुकी हैं, जिससे वातावरण में नमी कम हो रही है। नमी की कमी के कारण बादलों का निर्माण प्रभावित हो रहा है और बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। [caption id="attachment_6406" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]