ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 21 July 2025

Landslide in Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, कई श्रद्धालु घायल; यात्रा पर लगी ब्रेक

Landslide in Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, कई श्रद्धालु घायल; यात्रा पर लगी ब्रेक
डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Landslide in Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड होने के कारण यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

चार तीर्थयात्री घायल

मिली जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी ( Mata Vaishno Devi ) जाने वाले मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिसमें चार यात्रियों घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे कम से कम चार तीर्थयात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई, जो यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है और जहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। घटना के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए तीर्थयात्रियों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

1 बजे तक स्थगित यात्रा

वहीं घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को आज दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। यात्रा मार्ग की स्थिति सामान्य होते ही पुनः यात्रा शुरू कराई जाएगी।