Monday, 22 September 2025
पंजाब
Langoor Mela Amritsar: विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला शुरू, अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में लंगूर बाणे में लगा हुजूम, देखें Live
डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)
। Langoor Mela Amritsar Durgiana Temple Navratri 2025: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ (Durgiana Temple) के बड़े हनुमान मंदिर में आज (22 सितंबर) से लंगूर मेला (Langoor Mela) शुरू हो गया है। बच्चे लंगूर बनकर पहुंच रहे हैं। लाल गोटेदार कपड़े, सिर पर शंकु जैसी टोपी और हाथ में छोटी छड़ी लिए छोटे-छोटे बच्चे नाचते नजर आ रहे हैं।
विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला शुरू, अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में लंगूर बाणे में लगा हुजूम, देखें Live[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
इस बार 4 हजार से ज्यादा बच्चों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया है। अमृतसर (Amritsar) के इस लंगूर मेले को लेकर मान्यता है कि अगर निसंतान दंपती बड़े हनुमान मंदिर में संतान की कामना करते हैं तो उनकी इच्छा पूरी होती है। संतान होने के बाद माता-पिता नवरात्र में अपने बच्चे को यहां लाते हैं और उसे 10 दिन तक लंगूर का बाणा पहनाकर बजरंगबली का स्वरूप बनाते हैं। [caption id="attachment_86477" align="aligncenter" width="1200"]
विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला शुरू, अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में लंगूर बाणे में लगा हुजूम, देखें Live[/caption]