Wednesday, 18 June 2025
देश
Leap Year: क्या 1941 की तरह 2025 भी होगी तबाही? 84 साल बाद फिर आया वही कैलेंडर, ये संयोग पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
डेली संवाद, नई दिल्ली
। Leap Year: इस साल 2025 के करीब 6 महीने बीत चुके हैं। पिछले 6 महीनों में दुनियाभर में ऐसी घटनाएं घटी है, जिसे दशकों तक भुलाना आसान नहीं होगा। इन घटनाओं ने मानवता को झकझोर के रख दिया। दुनिया भर में युद्ध के हालात बने हुए हैं। वहीं, विमान हादसे की घटनाएं घट चुकी है। वहीं, इस साल के शुरुआत में ही अमेरिका (America) के जंगलों में भीषण आग लग गई थी।
Calendar 1941[/caption]
January 2025[/caption]
2025 और 1941 का कैलेंडर एक जैसा?
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 का कैलेंडर 1941 (Calendar 1941) की तरह हूबहू है। उसी तरह की तारीखें और वैसे ही दिन। ऐसे तो दो अलग सालों के कैलेंडर में समानत कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन 1941 और 2025 के बीच हादसे और मामले एक जैसे ही हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सोशल मीडिया में वायरल हो रही ये खबर सच है। यह सच है कि साल 1941 और 2025 का कैलेंडर एक जैसी है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हर कुछ दशकों में किसी साल कै कैलेंडर पुराने साल से मेल खा सकता है। यानी सप्ताह का दिन और तारीख एक ही पड़ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर साल 1941 और 2025 का जनवरी महीना एक जैसा ही है। [caption id="attachment_75174" align="aligncenter" width="566"]
Calendar 1941[/caption]
क्यों है साल 1941 और 2025 का कैलेंडर एक जैसा?
आपको बता दें कि 1941 और 2025 दोनों गैर-लीव वर्ष हैं। दोनों साल बुधवार को 1 जनवरी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक, कैलेंडर का ऐसा चक्र आमतौर पर हर 28 साल में दोहराया जाता है क्योंकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में सप्ताह के दिन और तारीखें इस चक्र में दोहराती हैं। इसलिए दोनों साल का कैलेंडर हूबहू वैसा ही होगा। हर महीने की तारीख और दिन समान होंगे।साल 1941 में ये हुआ था
एक थ्योरी ये भी है की लीप ईयर (Leap Year) के पैटर्न और 7 दिनों के हफ्ते के चक्र के कारण ऐसा होता है। अब उन घटनाओं पर एक नजर डालें जो दोनों सालों में करीब एक जैसी घटी। सबसे पहले बात करते हैं साल 1941 की। दरअसल, इस साल द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के लिए एक अहम और निर्णायक साल था। इस साल जर्मनी ने सोवियत संघ पर हमला किया था। जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला किया था। वहीं, अमेरिका भी युद्ध में कूद गया था। यूरोप, अफ्रीका और एशिया में भी युद्ध का बुरा असर पड़ रहा था। गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध में रूस और अमेरिका पूरी तरह युद्ध में सीधे सीधे इनवाल्व थे। [caption id="attachment_75175" align="aligncenter" width="527"]
January 2025[/caption]