Friday, 26 September 2025
देश
Leh Violance: लेह-लद्दाख में हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनम वांगचुक को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, श्रीनगर।
Leh Violance: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख (Ladakh) में राज्य के पूर्ण दर्जे को लेकर लेह में प्रदर्शन हो रहा है। इस हिंसक झड़प में चार लोगों की मौत हो गई है और 70 से ज्यादा घायल हुए है। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने भाजपा कार्यालय पर भी हमला किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पत्थर फेंके और एक पुलिस वाहन में आग लगा दी।
Leh News Update[/caption]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
सोनम वांगचुक गिरफ्तार
लेह हिंसा के बाद शुक्रवार को लद्दाख पुलिस (Ladakh Police) ने लद्दाख के कार्यकर्ता/सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने उन्हें हिंसा के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
बुधवार को लेह हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आगजनी और लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई थी। सोनम वांगचुक को डीजीपी एस,डी, सिंह जामवाल के नेतृत्व वाली लद्दाख पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद से लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी है। स्कूल-कॉलेज शनिवार तक बंद हैं। [caption id="attachment_86894" align="aligncenter" width="1200"]
Leh News Update[/caption]
मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया
वही नेपाल की तर्ज पर भारत के लेह में शुरू किए गए प्रदर्शन के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने बड़ा एक्शन लिया था। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गैर-लाभकारी संस्था का एफसीआरए पंजीकरण ही कैंसिल कर दिया है। आरोप है कि एनजीओ संचालक सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) विदेशी फंडिंग से संबंधित कानून का ‘बार-बार’ उल्लंघन कर रहे थे। [caption id="attachment_86686" align="aligncenter" width="1200"]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
सोनम वांगचुक की अगुवाई में हिंसक प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा यह रद्दीकरण सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश में राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के 24 घंटे बाद किया गया। यही नहीं इसकी जांच सीबीआई ने भी शुरू कर दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) द्वारा स्थापित संस्थानों से जुड़े विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। एजैंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सोनम वांगचुक की ओर से एफसीआरए उल्लंघन की जांच प्रारंभिक जांच के तौर पर कुछ समय से चल रही है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।युवाओं को भड़का कर हिंसा फैलाया
उधर, गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) पर युवाओं को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगाया, जबकि उन्होंने खुद 24 सितंबर को अपना अनशन तोड़ने का फैसला किया था। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने एक बयान में कहा कि उपद्रवियों ने युवाओं को भड़काकर हिंसा भड़काई। गुप्ता ने कहा कि जब भीड़ ने सीआरपीएफ के एक वाहन में आग लगा दी और वाहन के अंदर मौजूद जवानों को जिंदा जलाने का इरादा किया, तो सुरक्षा बलों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। [caption id="attachment_86684" align="aligncenter" width="1200"]
Leh-Ladakh Protest[/caption]