Thursday, 25 September 2025
देश
Leh Violance: केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, विदेशी फंड लेने वाले सोनम वांगचुक की NGO का लाइसेंस रद्द
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Leh Violance Modi Government Big Action Sonam Wangchuck Ladakh: नेपाल की तर्ज पर भारत के लेह में शुरू किए गए प्रदर्शन के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने इस प्रदर्शन को शुरू करवाने वाले लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) की गैर-लाभकारी संस्था का एफसीआरए पंजीकरण ही कैंसिल कर दिया है। आरोप है कि एनजीओ संचालक सोनम वांगचुक
(Sonam Wangchuck)
विदेशी फंडिंग से संबंधित कानून का 'बार-बार' उल्लंघन कर रहे थे।
[caption id="attachment_86698" align="aligncenter" width="1200"]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
sonam wangchuk ladakh[/caption]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
सोनम वांगचुक की अगुवाई में हिंसक प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा यह रद्दीकरण सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश में राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के 24 घंटे बाद किया गया। यही नहीं इसकी जांच सीबीआई ने भी शुरू कर दी है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) द्वारा स्थापित संस्थानों से जुड़े विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। एजैंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सोनम वांगचुक की ओर से एफसीआरए उल्लंघन की जांच प्रारंभिक जांच के तौर पर कुछ समय से चल रही है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। [caption id="attachment_86685" align="aligncenter" width="1200"]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
युवाओं को भड़का कर हिंसा फैलाया
उधर, गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) पर युवाओं को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगाया, जबकि उन्होंने खुद 24 सितंबर को अपना अनशन तोड़ने का फैसला किया था। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने एक बयान में कहा कि उपद्रवियों ने युवाओं को भड़काकर हिंसा भड़काई। गुप्ता ने कहा कि जब भीड़ ने सीआरपीएफ के एक वाहन में आग लगा दी और वाहन के अंदर मौजूद जवानों को जिंदा जलाने का इरादा किया, तो सुरक्षा बलों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। [caption id="attachment_86893" align="aligncenter" width="1200"]
sonam wangchuk ladakh[/caption]