Thursday, 26 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Letter Box: कब से शुरू हुआ लेटर बॉक्स? क्यों लेटर बॉक्स का रंग होता है लाल? जाने
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Letter Box: भारत में डाक सेवाओं का एक लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है। चिट्ठियां पहुंचाने के लिए डाकघरों और लेटर बॉक्स का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। हालांकि, इंडियन पोस्टल सर्विस ब्रिटिशर्स की देन है, जिसे लॉर्ड डलहॉजी ने 1854 में शुरू किया था। अपनो से जुड़े रहने का उस जमाने में सबसे कॉमन तरीका था। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि भारत में ज्यादातर लेटर बॉक्स का रंग लाल ही क्यों होता है (Why Letter Boxes are Red)? क्या यह सिर्फ एक परंपरा है या इसके पीछे कोई खास कारण छुपा हुआ है?
Why are letter boxes red?[/caption]
हमेशा से लाल नहीं थे लेटर बॉक्स
ब्रिटिश शासन के शुरुआती दौर में हरे रंग के लेटर बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है। हरा रंग प्रकृति में काफी मात्रा में मौजूद है, इसलिए यह अचानक से ध्यान आकर्षित नहीं करता। इसलिए लोगों को हरे रंग के लेटर बॉक्स ढूंढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ऐसी कई शिकायतें आने के बाद फैसला किया गया कि लेटर बॉक्स का रंग बदलकर लाल कर दिया जाए। साल 1874, यानी पोस्टल सर्विस शुरू होने के 20 साल बाद लाल रंग के लेटर बॉक्स की शुरुआत हुई। हालांकि, सभी लेटर वॉक्स को लाल रंगने में लगभग 10 साल तक का समय लग गया था। [caption id="attachment_76052" align="aligncenter" width="1200"]
Why are letter boxes red?[/caption]