Monday, 09 March 2026
देश
LPG Booking Rules: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़े
डेली संवाद, चंडीगढ़।
LPG Booking Rules: खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति ने वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति श्रृंखला को बुरी तरह प्रभावित किया है। कच्चे माल की कमी और आयात प्रतिबंधों का हवाला देते हुए तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि की है।
राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर (
LPG Gas Cylinder
) की कीमतें अब 944 रुपये तक पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 114 रुपये की वृद्धि की है। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, तेल कंपनियों ने गैस बुकिंग के नियमों को भी सख्त कर दिया है।