Wednesday, 25 March 2026
देश
LPG Booking New Rules: एलपीजी बुकिंग के लिए नया नियम, अब इतने दिनों बाद ही बुक होगा अगला सिलेंडर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
LPG Booking New Rules: एलपीजी सिलेंडरों की कमी के बीच, गैस कंपनियों ने बुकिंग नियमों में एक बड़ा बदलाव लागू किया है। अब उपभोक्ताओं को अपना अगला सिलेंडर बुक करने के लिए पहले से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ेगा।
नए नियमों के तहत, कोई भी ग्राहक निर्धारित समय सीमा से पहले गैस सिलेंडर बुक नहीं कर सकेगा। 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग के बीच अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि को अब बढ़ा दिया गया है। पहले यह अंतराल 25 दिन था; अब इसे बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है।