Friday, 01 May 2026
देश
LPG Cylinder Price Hike: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 994 रुपए तक हुआ महंगा, ऑनलाइन गेमिंग के रूल्स भी बदले
डेली संवाद, नई दिल्ली।
LPG Cylinder Price Hike: मई महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आई है। 1 मई 2026 से लागू हुए इन नए नियमों और फैसलों का असर सीधे आपकी जेब, कारोबार और डिजिटल जीवन पर पड़ने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं चार बड़े बदलाव।
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 में मिलता था। यानी करीब ₹994 की सीधी बढ़ोतरी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसका सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। चाय, नाश्ता, थाली और शादी-ब्याह के खाने का खर्च बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।2. ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026 लागू
आज से देश में “ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026” लागू हो गए हैं। इसके तहत Online Gaming Authority of India (OGAI) का गठन किया जाएगा, जो ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को नियंत्रित करेगा। नए नियमों के तहत गेम्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया है:- ऑनलाइन मनी गेम्स (बैन)
- सोशल गेम्स
- ई-स्पोर्ट्स