ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 30 September 2026

LPU News: LPU रेप दावे और हिंसा पर बड़ा अपडेट: 2 वीडियो वायरल, छात्रा ने बताया खुद को सेफ; कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका हिंसा में आया नाम

 LPU News: LPU रेप दावे और हिंसा पर बड़ा अपडेट: 2 वीडियो वायरल, छात्रा ने बताया खुद को सेफ; कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका हिंसा में आया नाम

डेली संवाद, जालंधर। LPU News: पंजाब के फगवाड़ा स्थित Lovely Professional University (LPU) में छात्रा से कथित रेप के आरोपों के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच मामले में नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज और एक छात्रा का वीडियो सामने आया है। हालांकि, वायरल CCTV फुटेज और उसमें दिखाई दे रहे लोगों के कथित तौर पर मामले से संबंध की अभी पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

शनिवार रात कथित घटना की सूचना के बाद LPU कैंपस में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद यूनिवर्सिटी में छुट्टियां घोषित कर दी गईं और कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

CCTV फुटेज में वार्डन के साथ दो लोग दिखने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि यह हॉस्टल के G3 ब्लॉक का है। वीडियो में एक महिला के साथ दो लोग दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने पीले रंग की जैकेट पहनी हुई है। छात्रों का दावा है कि CCTV में दिखाई दे रही महिला वार्डन है और दोनों लोग उसके साथ एक कमरे की ओर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार, यही वह कमरा है जहां कथित तौर पर छात्रा के साथ घटना हुई थी। हालांकि, CCTV फुटेज की सत्यता और घटना से उसके संबंध की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी वायरल वीडियो को लेकर कोई अंतिम आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

छात्रा ने वीडियो जारी कर कहा- ‘मैं सुरक्षित हूं’

इसी बीच एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। छात्रा ने वीडियो में अपना रोल नंबर बताते हुए कहा कि उसके बारे में सोशल मीडिया पर जो बातें कही जा रही हैं, वे गलत हैं। छात्रा ने खुद को फर्स्ट ईयर की छात्रा बताते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन और हिंसा देखकर वह घबरा गई थी।

इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर चली गई। छात्रा ने कहा कि वह सुरक्षित है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कथित घटना के बाद छात्रा ने हॉस्टल वार्डन से शिकायत की थी। छात्रों का दावा है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रा को रेस्टिक्ट किया गया और वह घर चली गई।

इन आरोपों की भी पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Influencer Mohammad Farhat involved in LPU Protest

LPU हिंसा में इन्फ्लुएंसर मोहम्मद फरहात का नाम

LPU में हुई हिंसा के बीच मोहम्मद फरहात नाम के एक छात्र और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों में दावा किया गया कि फरहात ने प्रदर्शनकारी छात्रों को भड़काया और DSW कार्यालय में तोड़फोड़ करवाई।

वहीं, फरहात ने इन आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसने DSW कार्यालय में तोड़फोड़ नहीं की। उसने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप्स को लेकर अपनी सफाई भी दी है।

फरहात के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान उसने कुछ गतिविधियों में हिस्सा लिया था और जहां उसे अपनी गलती महसूस हुई, वहां उसने इसकी जिम्मेदारी भी स्वीकार की। उसने यह भी कहा कि उसके पास अपने दावों से जुड़े सबूत हैं, जिन्हें वह सोशल मीडिया पर साझा करेगा।

पुलिस ने दर्ज कीं और FIR

LPU में हुए हंगामे के मामले में पुलिस कार्रवाई भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, हंगामा, हाईवे जाम, यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ और पुलिस वाहनों को आग लगाने से जुड़े मामलों में पुलिस ने तीन और FIR दर्ज की हैं।

इससे पहले छात्रा से कथित रेप के आरोपों को लेकर सतनाम थाना क्षेत्र में FIR दर्ज की गई थी। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्रदर्शन से जुड़े अन्य सबूतों की जांच कर रही है। कपूरथला पुलिस की ओर से कहा गया है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

कौन है मोहम्मद फरहात?

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद फरहात LPU में BBA फाइनल ईयर का छात्र है और यूनिवर्सिटी के नजदीक PG में रहता है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह खुद को मॉडल और एक्टर बताता है तथा मॉडलिंग से संबंधित वीडियो पोस्ट करता है।

रिपोर्टों के अनुसार, उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ का रहने वाला बताया जाता है। LPU में हुए प्रदर्शन के दौरान की कुछ वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

LPU Protest
LPU Protest

हिंसा के बाद LPU में भारी पुलिस बल तैनात

कथित रेप की सूचना के बाद शुरू हुआ छात्र प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया। कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

फिलहाल LPU परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। हॉस्टल खाली कराए गए हैं और छात्रों को उनके घर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।