ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 27 September 2026

LPU News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की सूचना पर गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी के बाद नेशनल हाईवे पर धरना

LPU News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की सूचना पर गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी के बाद नेशनल हाईवे पर धरना

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। LPU News: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ की और कैंपस के एक हिस्से में आग लगा दी। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। छात्रों की भीड़ यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट तक पहुंच गई और वहां भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर छात्रों का धरना

हंगामे के बाद छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे शुरू हुआ हाईवे जाम अभी भी जारी है। इसके कारण लुधियाना-जालंधर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हैं।

View post on X

पुलिस ने रेप की घटना से किया इनकार

वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूचना की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस स्थिति को नियंत्रण में करने और हाईवे पर यातायात बहाल कराने पर है। यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे और आगजनी को लेकर भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल सूचना से बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि छात्रा से कथित रेप की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप्स में तेजी से फैलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र विरोध के लिए सड़कों पर उतर आए। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल दावों और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर की जांच की जा रही है।