Monday, 06 October 2025
पंजाब
Punjab News: L&T कंपनी द्वारा ‘चढ़दी कला मिशन’ के लिए पाँच करोड़ रुपये का योगदान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News; बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के कर्मचारियों और प्रबंधकों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शुरू किए गए ‘चढ़दी कला मिशन’ में पाँच करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
5 करोड़ रुपये का योगदान दिया
एल एंड टी बोर्ड के निदेशक डी.के. सेन, नाभा पावर प्लांट के सीईओ सुरेश नारंग, चंडीगढ़ शाखा के प्रबंधक जसवंत सिंह और नाभा पावर प्लांट के प्रशासनिक प्रमुख गगनवीर चीमा ने मुख्यमंत्री को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद करना कंपनी अपना नैतिक दायित्व समझती है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
उन्होंने कहा कि वे बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की सहायता के लिए आगे आए हैं और कंपनी व उसके प्रबंधन ने पंजाब सरकार को पाँच करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस संकट की घड़ी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ी है। [caption id="attachment_73327" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]