ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 June 2026

Lucknow Coaching Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग, 14 छात्रों की मौत, कई अंदर फंसे

Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Fire
डेली संवाद, लखनऊ। Lucknow Coaching Fire: कोचिंग सेंटर में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, यहां दूसरे फ्लोर पर कोचिंग सेंटर चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ (Lucknow) के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। यहां दूसरे फ्लोर पर कोचिंग सेंटर चल रहा था जिसके चलते कई छात्र अंदर फंस गए। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई है। [caption id="attachment_21713" align="aligncenter" width="1200"] Lucknow Coaching Fire Lucknow Coaching Fire[/caption]

10-12 लोग अंदर फंसे

वहीं बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही 14 लोगों की मौत हो गई है इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। फायरकर्मी दीवार तोड़कर बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए हैं। अंदर से 6 शवों को बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। [caption id="attachment_21714" align="aligncenter" width="1200"] Lucknow Coaching Fire Lucknow Coaching Fire[/caption]

आसपास की इमारतों को खाली कराया

एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास की इमारतों को खाली कराया है। रेस्क्यू आपरेशन के लिए यातायात को भी डायवर्ट किया गया है। आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और दमकल के कर्मी मौके पर पहुंचे हैं।