Saturday, 26 September 2026
पंजाब
Ludhiana Traffic Diversion: लुधियाना में पांच दिनों तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, पं. धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा आज से शुरू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana Traffic Diversion: बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा 26 से 30 सितंबर 2026 तक चंडीगढ़ रोड स्थित ग्लाडा ग्राउंड में 5 दिवसीय श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
लुधियाना (Ludhiana) पुलिस के अनुसार यह ट्रैफिक प्लान कथा के पांचों दिन लागू रहेगा। हालांकि, यातायात की स्थिति को देखते हुए मौके पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। जिससे आने वाले पांच दिनों तक लुधियाना में ट्रैफिक समस्या बन सकती है। घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर पढ़ लें।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
लुधियाना पुलिस की डायवर्जन प्लान के मुताबिक दोपहर 1 बजे से भारी वाहनों को कोहाड़ा चौक से साहनेवाल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चंडीगढ़ रोड पर कोहाड़ा से आगे भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
इसी तरह जालंधर बाईपास चौक से चंडीगढ़ रोड की ओर आने वाले भारी वाहनों को समराला चौक से ट्रांसपोर्ट नगर, ओसवाल चौक, शेरपुर चौक और ग्यासपुरा चौक होते हुए साहनेवाल तथा कोहाड़ा की तरफ भेजा जाएगा।

जमालपुर चौक से हल्के वाहनों का रूट
पुलिस ने जमालपुर चौक को भी डायवर्जन प्वाइंट बनाया है। यहां से हल्के वाहनों को मेट्रो रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चंडीगढ़ रोड से जुड़ने वाली अन्य सड़कों पर भी केवल हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति होगी।
श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
श्री हनुमंत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आम जनता के लिए:
मोहिनी रिजॉर्ट के साथ वाली पार्किंग
एवरेस्ट स्कूल
ग्लाडा ग्राउंड
कथा में आना वाले श्रद्धालुओं के लिए इन तीनों जगहों में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं VIP वाहनों के लिए आयोजन स्थल के पास श्री राम दरबार मंदिर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कथा स्थल पर पहुंचते समय निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखा जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।