ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 February 2026

Punjab News: घर में चल रही अवैध फैक्ट्री में लगी भयानक आग, जिंदा जला व्यक्ति, मची भगदड़

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhian) के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र दाल बाजार में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहां एक रिहायशी मकान में चल रही छोटी होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना ( Ludhiana ) के दाल बाजार में एक रिहायशी मकान में चल रही छोटी होजरी अवैध फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री के अंदर मौजूद एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों में मची भगदड़

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे जब बाज़ार में हलचल शुरू ही हुई थी, तभी एक घर से धुएं के काले गुबार उठते देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं, लेकिन संकरी गलियों और रिहायशी इलाके के कारण राहत कार्य में भारी परेशानी आई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के पास तक नहीं पहुंच सकीं, जिसके बाद अधिकारियों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर, 12 लंबी पाइपें जोड़कर पानी अंदर तक पहुंचाना पड़ा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब दमकल कर्मियों ने अंदर प्रवेश किया, तो मलबे और धुएं के बीच से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।