Wednesday, 15 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान, नेशनल हाईवे किया जाम
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान बस्ती जोधावाल चौक पुल पर पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।
किसानों ने जाम किया नेशनल हाईवे[/caption]
मंत्री ने बताया कि करीब साढ़े तीन किलोमीटर सीवरेज सफाई का काम शुरू कर दिया गया है और सड़क का बेस तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है, ताकि सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा हो सके।
पहले ही की थी घोषणा
किसान नेताओं का आरोप है कि प्रशासन उनकी आवाज को अनदेखा कर रहा है और प्रदर्शन के दौरान पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। किसानों ने बताया कि उन्होंने पहले ही नेशनल हाईवे जाम करने की घोषणा की थी, लेकिन तय समय पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस बातचीत नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने मजबूर होकर सड़क पर उतरने का फैसला लिया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं, इस प्रदर्शन को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने किसानों के धरने को ड्रामेबाजी बताते हुए कहा कि जब विकास कार्य शुरू होने वाला होता है तो कुछ लोग जानबूझकर रुकावट डालने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और सीवरेज सफाई का काम पहले ही शुरू हो चुका है। [caption id="attachment_23310" align="aligncenter" width="1200"]
किसानों ने जाम किया नेशनल हाईवे[/caption]
मंत्री ने बताया कि करीब साढ़े तीन किलोमीटर सीवरेज सफाई का काम शुरू कर दिया गया है और सड़क का बेस तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है, ताकि सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा हो सके।