Monday, 21 September 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब के होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत से सनसनी, बंद कमरे में मिला शव; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) में एक होटल के कमरे से प्रॉपर्टी कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी पक्खोवाल रोड स्थित एक होटल की 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर 508 में ठहरा हुआ था। वह एक दिन पहले ही होटल में आया था।
दरवाजा नहीं खोला तो मास्टर की से खोला कमरा
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने मास्टर की की मदद से कमरा खोला।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
कमरे के अंदर प्रॉपर्टी कारोबारी का शव पड़ा मिला। शव देखते ही होटल स्टाफ ने पुलिस (Police) को सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि कारोबारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
परिवार भी होटल पहुंचा
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार के सदस्य भी होटल पहुंचे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल में लगे CCTV कैमरों सहित अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा सकता है।