Saturday, 25 April 2026
पंजाब
Ludhiana News: अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सील तोड़कर दुकानें बनाने पर FIR दर्ज
डेली संवाद, लुधियाना।
Ludhiana News: लुधियाना शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। रिहायशी इलाके में नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का निर्माण करने और निगम द्वारा लगाई गई सील तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना
(Ludhiana)
के जोन-बी में सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner) के पद पर तैनात निरवाण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल 2026 को PGD नंबर 792991/792768 के तहत जांच की गई थी। इस दौरान सामने आया कि मनीष कुमार नामक व्यक्ति ने न्यू शिवाजी नगर इलाके में रिहायशी क्षेत्र के भीतर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर रखा है।