ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 June 2026

Punjab News: शहर के मशहूर रेस्टोरेंट में युवकों की गुंडागर्दी, स्टाफ के साथ की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार

शहर के मशहूर स्टोरेंट में युवकों की गुंडागर्दी
शहर के मशहूर स्टोरेंट में युवकों की गुंडागर्दी
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के साउथ सिटी इलाके में स्थित ‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में कार सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया और स्टाफ के साथ मारपीट की। वहीं रेस्टोरेंट मालिक जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना पीएयू पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टाफ के साथ गाली-गलौज व मारपीट

जानकारी के अनुसार, अर्बन एस्टेट दुगरी निवासी जसमीत सिंह का साउथ सिटी में ‘नॉयर रेस्टोरेंट’ है। 23 और 24 जून की रात एक कार (नंबर PB 04 AB-2887) में सवार होकर पांच युवक वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के स्टाफ के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जब रेस्टोरेंट मालिक ने स्टाफ को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीएयू थाना पुलिस ने 26 जून 2026 को शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) और 304(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ मोटा, अमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ गोना, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा (सभी निवासी थरीके, लुधियाना) और गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी (निवासी जस्सोवाल) के रूप में की है।

दो आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना में इस्तेमाल कार की भी जांच की जा रही है।