Thursday, 26 March 2026
पंजाब
Punjab News: शहर के मशहूर गारमेंट्स स्टोर में लाखों का फ्रॉड, मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) के मल्हार रोड स्थित नामी गारमेंट्स स्टोर 'ऑक्टेव' (Octave Apparels) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्टोर के ही मैनेजर दीपक कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी पद का दुरुपयोग कर फर्म को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुँचाया।
थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने स्टोर मालिक गंगा सिंह पडिहार की शिकायत के बाद दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक ने स्टोर के कैश और स्टॉक के साथ छेड़छाड़ की।