Friday, 06 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में धार्मिक आयोजन में लगे अश्लील गानों पर ठुमके, लोगों में भारी रोष, FIR दर्ज
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक धार्मिक आयोजन के दौरान अश्लील गानों पर ठुमके लगाने का मामला सामने आया है जिसके चलते लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) स्थित कैलाश नगर रोड पर सरस्वती पूजा में अश्लील गाना बजाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है।
अश्लील भोजपुरी गाने बजाए
बताया जा रहा है कि धार्मिक आयोजन के बीच कुछ हुड़दंगियों ने न केवल अश्लील भोजपुरी गाने बजाए, बल्कि माता की मूर्ति के सामने आपत्तिजनक नृत्य भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।