ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 25 September 2026

Accident News: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवारों को कुचला

Accident News: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवारों को कुचला

डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: लुधियाना (Ludhiana) में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया।

हादसे में 20 वर्षीय युवक रोहित कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी परवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा गिल नहर के पास डी-मार्ट के सामने गुरुवार देर रात हुआ।

एक्टिवा सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर

मृतक की पहचान रोहित कुमार (20) और घायल की पहचान परवीन के रूप में हुई है। दोनों बस्ती जोधेवाल के बापू स्कूल इलाके में रहते थे और मूल रूप से नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और परिचित घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई।

दो दिन पहले ही B-Pharmacy में लिया था एडमिशन

परिवार के अनुसार, रोहित कुमार सिग्मा कॉलेज से B-Pharmacy की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि हादसे से महज दो दिन पहले ही उसने कॉलेज में एडमिशन लिया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

रोहित दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार के मुताबिक, उसके पिता सुरक्षा कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

कनाल रोड पर गलत दिशा में खड़ी थी एंबुलेंस?

एक स्थानीय निवासी के अनुसार, रोहित कॉलेज से वापस लौट रहा था। कथित तौर पर कनाल रोड पर एक एंबुलेंस गलत दिशा में खड़ी थी। एक्टिवा उससे टकरा गई और इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस दावे की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद चौकी मराडो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ट्रक की पहचान करने के साथ-साथ हादसे के पूरे घटनाक्रम, वाहन की रफ्तार और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा हादसे का कारण

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एंबुलेंस के गलत दिशा में खड़े होने और ट्रक चालक की भूमिका से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।