Thursday, 23 April 2026
पंजाब
School Bomb Threat: पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
डेली संवाद, लुधियाना।
School Bomb Threat: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (
Ludhiana
) के शेरपुर रोड स्थित Spring Dale स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें रेल ट्रैक का भी जिक्र किया गया है।