ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 June 2026

Punjab News: पंजाब में निहंगों ने बीच सड़क शिवसेना चेयरमैन की रोकी गाड़ी, जमकर की नारेबाजी-गाड़ी का तोड़ा शीशा, माहौल तनावपूर्ण

पंजाब में निहंगों ने बीच सड़क शिवसेना चेयरमैन की रोकी गाड़ी
पंजाब में निहंगों ने बीच सड़क शिवसेना चेयरमैन की रोकी गाड़ी
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में आज उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहों द्वारा रोक लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहों ने रोक लिया। उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इससे माहौल तनावपूर्ण बन गया।

अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना फ्रेंड्स रीजेंसी के पास हुई, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चेतन के खिलाफ विभिन्न सिख जत्थेबंदियों द्वारा धरना दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी दौरान वहां से गुजर रहे राजीव टंडन को उनकी पायलट गाड़ी में पहचान लिया गया, जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन के आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और अतिरिक्त बल के रूप में CIA-1 व स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

जानलेवा हमला करने की कोशिश

पुलिस ने सुरक्षा घेरे में राजीव टंडन के काफिले को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। घटना के बाद राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पुलिस हस्तक्षेप नहीं करती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। बताया जा रहा है कि यह विवाद उस समय से जुड़ा है जब राजीव टंडन ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण लेकर चलने को लेकर सख्त नियमों की मांग की थी, जिसके बाद से विभिन्न संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।