Friday, 12 December 2025
पंजाब
Ludhiana: शहर के नामी होटल के कमरे से युवती की अर्धनग्न लाश मिली, युवक हुआ फरार
डेली संवाद, लुधियाना।
Ludhiana woman found dead in hotel room: शहर से बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। लुधियाना में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाईपास स्थित इंडो अमेरिकन रेस्टोरेंट के एक कमरे से एक युवती का अर्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ।
पंजाब (Punjab) के लुधियाना
(Ludhiana)
के इंडो अमेरिकन रेस्टोरेंट (Indo-American Restaurant) में अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि उसके साथ रेस्टोरेंट में आया युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है।
[caption id="attachment_76341" align="aligncenter" width="1200"]
died[/caption]
died[/caption]
SHO Punjab Police[/caption]
died[/caption]
दोपहर को युवक के साथ आई थी युवती
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक के साथ रेस्टोरेंट में दाखिल हुई थी। रेस्टोरेंट स्टाफ ने बताया कि दोनों ने किसी से बातचीत नहीं की और सीधे अपने कमरे में चले गए। रजिस्टर में एंट्री किस नाम से की गई थी, यह पुलिस द्वारा चेक किया जा रहा है। कई मामलों में आरोपी नकली नाम दर्ज कराने का भी प्रयास करते हैं, इसलिए रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।शाम तक नहीं खुला कमरा
रेस्टोरेंट कर्मियों के अनुसार, दोपहर से शाम तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जब बार-बार दस्तक देने पर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो स्टाफ को संदेह हुआ। प्रबंधन ने तत्काल मास्टर की की मदद से जब दरवाजा खोला तो वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे के बेड पर युवती का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से निकला खून पूरे चेहरे पर फैला हुआ था। यह देखकर रेस्टोरेंट स्टॉफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। [caption id="attachment_48191" align="aligncenter" width="800"]
died[/caption]
शव के पास मिला कटर
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान बेड पर एक कटर मिला, जिस पर खून के निशान होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, युवती की आईब्रो पर भी गहरा कट मिला है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह चोटें किसी हमले का परिणाम हैं या फिर युवती ने किसी तरह का प्रतिरोध किया था।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
कमरे में मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक टीम की मदद से सील कर लिया गया है। पुलिस इस बात की भी पुष्टि कर रही है कि घटना से पहले कमरे में कोई झगड़ा, शोर या मारपीट की आवाज तो नहीं आई थी।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना सलेम टबरी के एडिशनल एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। युवती जिस युवक के साथ आई थी, उसके हावभाव, चेहरे और कपड़ों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने कहा कि रजिस्टर में दर्ज विवरणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि युवक घटना के बाद चुपचाप रेस्टोरेंट से निकल गया होगा। फुटेज के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस दिशा में गया और उसके पास वाहन था या नहीं।युवती की पहचान अभी तक नहीं
सबसे बड़ी चुनौती युवती की पहचान को लेकर बनी हुई है। उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या बैग नहीं मिला है। पुलिस अब आसपास के थानों में हाल के मिसिंग रिपोर्ट की जांच कर रही है। साथ ही, युवती का फोटो लेकर पुलिस सभी नज़दीकी क्षेत्रों में पूछताछ भी कर रही है ताकि पहचान की पुष्टि हो सके। [caption id="attachment_96380" align="aligncenter" width="1200"]
SHO Punjab Police[/caption]