ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 21 February 2026

Punjab News: पंजाब में दोस्त की पत्नी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है यहां युवक ने करीबी दोस्त की पत्नी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) के सिविल लाइंस इलाके में महिला ने अपने पति के करीबी दोस्त पर नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अब पीछा कर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। [caption id="attachment_103063" align="aligncenter" width="1200"] आरोपी की फाइल फोटो आरोपी की फाइल फोटो[/caption]

पति चला गया दुबई

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका पति हनी कुमार कुछ समय पहले उसे और दो बच्चों को छोड़कर दुबई चला गया था। पति की अनुपस्थिति में उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इस दौरान उसके पति का खास दोस्त गगनदीप पुत्र निर्दोष जो अक्सर उनके घर आता-जाता था उसने मददगार बनकर भरोसा जीता। गगनदीप ने खुद को भाई बताते हुए कई बार घर का राशन और खर्चा भी दिया। एक दिन आरोपी गगन ने उसकी पत्नी को घर में अकेला पाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। [caption id="attachment_75610" align="alignnone" width="1200"] FIR FIR[/caption] इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को कई बार धमकियां दी और किसी को न बताने की बात कहीं। वारदात करीब 10 महीने पहले मई 2025 की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर सिविल लाइन इलाके में रहने वाले समाजसेवी गगन ढंड के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।