ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 04 October 2026

Jalandhar News: जालंधर के वायरल Kulhad Pizza Couple ने मैड संधू मर्डर पर पंजाब सरकार को घेरा, सहज अरोड़ा बोले- ‘पंजाब को किसकी नजर लग गई?’

Jalandhar News: जालंधर के वायरल Kulhad Pizza Couple ने मैड संधू मर्डर पर पंजाब सरकार को घेरा, सहज अरोड़ा बोले- ‘पंजाब को किसकी नजर लग गई?’

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू (Mad Sandhu Murder) की हत्या के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच जालंधर के चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) से जुड़े सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर पंजाब सरकार और समाज की सोच पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सहज अरोड़ा ने दिनदहाड़े हो रही हत्याओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने मैड संधू की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि किसी इंसान की मौत पर जश्न मनाना या आपत्तिजनक टिप्पणियां करना बेहद शर्मनाक है।

मैड संधू की हत्या पर जताया दुख

सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि मैड संधू की हत्या की खबर सुनकर उन्हें गहरा झटका लगा। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब में आए दिन गोली मारकर या अन्य तरीके से हत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं और क्या अब दिनदहाड़े गोलियां चलना सामान्य बात बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि मैड संधू भी एक इंसान था और उसकी अपनी भावनाएं थीं। उनके मुताबिक, वह मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर अपना काम कर रहा था।

Amritsar Influencer Mad Sandhu Murder.jpg

‘किसी की मौत पर जश्न मनाना शर्मनाक’

सहज अरोड़ा ने मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर की जा रही कथित असंवेदनशील टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कमेंट्स में हत्या को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें लिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

उन्होंने सवाल किया कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसे ‘गंदगी’ कहना और उसकी मौत का जश्न मनाना समाज के लिए किस तरह सही हो सकता है। उन्होंने लोगों से दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले खुद के भीतर झांकने की अपील की।

सहज अरोड़ा ने सुनाई अपनी आपबीती

सहज अरोड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए दावा किया कि उन्हें भी पंजाब में कथित तौर पर लंबे समय तक प्रताड़ना और रंगदारी की मांगों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वह पहले युवाओं को पंजाब में रहकर काम करने की सलाह देते थे। उनके अनुसार, वह हर महीने 40 से 60 हजार रुपये तक GST भरते थे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि करीब ढाई साल तक कथित तौर पर उन्हें परेशान किया गया, जिसके चलते उन्हें पंजाब छोड़ना पड़ा।

सहज ने आरोप लगाया कि कभी रंगदारी मांगी जाती थी तो कभी कथित तौर पर बेबुनियाद मामलों में फंसाने की धमकियां मिलती थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

CM भगवंत मान से पूछा- सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?

सहज अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला से लेकर आम लोगों तक हत्या की घटनाओं को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि पंजाब में हो रही हत्याओं की जिम्मेदारी किसकी है और पुलिस-प्रशासन क्या कर रहा है? सहज ने कहा कि आज किसी और के साथ घटना हुई है, लेकिन अगर समाज हिंसा को बढ़ावा देता रहा तो आने वाले समय में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रहेगा।

मैड संधू हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था पर बहस तेज

मैड संधू हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर हत्या को लेकर की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।