ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 12 February 2025

Maha Kumbh: तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

डेली संवाद, महाकुम्भ नगर। Maha Kumbh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने माघ पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज (Prayagraj) में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्रातः 4 बजे से ही अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग स्थित वॉर रूम में बैठक की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

वॉर रूम में वह डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के साथ लगातार टीवी पर अपडेट लेते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। इससे पूर्व सीएम योगी ने बसंत पंचमी अमृत स्नान के अवसर पर भी प्रातः साढ़े 3 बजे से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मॉनिटरिंग करते रहे थे।

Maha Kumbh
Maha Kumbh

वॉर रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी

मुख्यमंत्री ने माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए। वह टीवी पर महाकुम्भ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath

अधिकारियों को निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्नान स्थल पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता को बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके।