Thursday, 26 March 2026
देश
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा एप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दुबई के बुर्ज खलीफा से लेकर दिल्ली तक 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Mahadev Betting App Case: देश के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों में शामिल महादेव सट्टा एप केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है। यह कार्रवाई भारत के साथ-साथ विदेशों तक फैली हुई है, जिसमें दुबई की 18 और नई दिल्ली की 2 प्रॉपर्टी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है।
ईडी (ED) की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सट्टेबाजी से कमाए गए अवैध धन को लग्जरी प्रॉपर्टी में निवेश किया। दुबई (Dubai) के पॉश इलाकों में खरीदी गई इन संपत्तियों में दुबई हिल्स एस्टेट (Dubai Hills Estate) के आलीशान विला और अपार्टमेंट, बिजनेस बे और एसएलएस होटल एंड रेसिडेंस में हाई-एंड फ्लैट्स के अलावा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) में स्थित अपार्टमेंट भी शामिल हैं। ये सभी प्रॉपर्टी प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं और इनकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।
[caption id="attachment_7587" align="aligncenter" width="800"]
Mahadev-Betting-App[/caption]
Mahadev-Betting-App[/caption]
सौरभ चंद्राकर के नाम प्रापर्टी
जांच एजेंसी के अनुसार, ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक (Mahadev Betting App) के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों के नाम पर खरीदी गई थीं। इन सहयोगियों में विकास छापरिया, रोहित गुलाटी, अतुल अरोड़ा, नितिन तिबरेवाल और सुरेंद्र बागड़ी जैसे नाम शामिल हैं। ईडी का कहना है कि ये सभी लोग इस पूरे सट्टा नेटवर्क का हिस्सा थे और अवैध कमाई को छिपाने तथा निवेश करने में अहम भूमिका निभा रहे थे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
ईडी ने अपनी जांच में यह भी खुलासा किया है कि महादेव ऑनलाइन बुक (Mahadev Betting App) कोई साधारण ऐप नहीं, बल्कि एक बड़ा इंटरनेशनल बेटिंग सिंडिकेट है। यह नेटवर्क टाइगर एक्सचेंज, गोल्ड 365 और लेजर 247 जैसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होता था। देशभर में इसके पैनल और ब्रांच बनाए गए थे, जिनके जरिए सट्टेबाजी का नेटवर्क फैलाया गया। इस पूरे सिंडिकेट का संचालन दुबई से सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा किया जा रहा था।