Monday, 05 May 2025
देश
Mahakal Mandir Fire: उज्जैन के महाकाल मंदिर के छत पर लगी भीषण आग, रोकना पड़ा प्रवेश
डेली संवाद, उज्जैन। Mahakal Mandir Fire:
इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उज्जैन (
Ujjain
) में महाकाल मंदिर में कंट्रोल रूम की छत पर आग लग गई। इससे पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा। घटना मंदिर के गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर हुई। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर कुछ ही देर बाद काबू पा लिया।